Home |About us |Academic |Student |Admission |Research |Distance Education |UGC Notification |
Campus News
Gyan Diksha
10-07-2009
१५ वाँ ज्ञान दीक्षा समारोह सम्पन्न
शान्तिकुन्ज हरिद्वार के सभागार के प्रागण मे देवसँस्कृति विश्वविधालय का १५ वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह सम्पन्न हुआ. देश के लगभग १७ राज्यो से आए श्वेत परिधान में बैठे छात्र-छात्राओं को विश्वविधालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रेरणा भरे माहौल ज्ञानदीक्षा का अमृतपान कराया. इस अवसर पर पतञ्जलि विश्वविधालय के कुलाधिपति योगऋषि स्वामी रामदेव मुख्य अथिति के रुप मे उपस्थित थे. उन्होने कहा कि ज्ञान की महत्ता सर्वोपरि है. ज्ञान ही अंधेरे के तमस को चीरकर व्यक्ति को जीवन प्रकाश तक पहुँचाता है. देसंविवि तथा पतञ्जलि विश्वविधालय के लक्ष्य व उद्देश्य समान हैं और दोनो एक दुसरे के सहयोग से युवा शक्ति का सशक्त मार्गदर्शन करेंगी. दोनों संस्था के प्रमुखों ने आगामी दशक तक भारतवर्ष को तरुणाई, उत्साह, उल्लास से ओतप्रोत युवाओं का राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया.


Highlight
DSVV-IGNOU Distance Convergence program
Inauguration of International Yog Festival
Third Convocation
News