Home |About us |Academic |Student |Admission |Research |Distance Education |UGC Notification |
Campus News
Russian officials Healed at DSVV
22-10-2009
भारतीय संस्कृति से अभिभूत रुसी दल मास्को रवाना

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में रुस के विभिन्न राज्यों से आया १८ सदस्यीय दल ११ दिन के प्रवास के बाद मास्को को रवाना हो गया । इस दल में सांसद, वैज्ञानिक, प्रोफेसर, अधिकारी, चिकित्सक, इंजीनियर आदि शामिल थे । यह उदगार हरिद्वार से विदाई के समय रुस के प्रतिनिधियों ने व्यक्त किए :- 'भारतीय संस्कृति ने हमें शरीर, मन, और बुद्धि के अलावा 'आत्मा' से परिचय करा दिया, भारतीय चिकित्सा पद्धतियाँ सर्वश्रेष्ठ हैं और रोगों को जड़ से निकाल फेंकने वाली हैं ।' वे देव संस्कृति विश्वविद्यालय में भारतीय चिकित्सा पद्धतियाँ का प्रशिक्षण लेने आये थे ।
सभी ने विश्वविद्यालय में नित्य यज्ञ, योग, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, प्राणिक हीलिंग और एक्युप्रेशर का प्रशिक्षण लिया । दल के सभी सदस्य विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं शान्तिकुन्ज अधिष्ठा शैल जीजी से मिले ।


Highlight
DSVV-IGNOU Distance Convergence program
Inauguration of International Yog Festival
Third Convocation
News