|
|
|
| Campus News |
Youth should come forward and Initiate
11-12-2009 |
युवा आगे बढ़कर देश की कमान सम्भालें - राज्यपाल उत्तराखण्ड
वैश्विक स्तर पर तेजी से हो रहे बदलाव के इस समय में युवाओं को दायित्व बोध कराना समय की सबसे बड़ी जरुरत है । इस समय युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कमान थामनी होगी ।युवा शक्ति नए जोश और खरोश के साथ आगे बढ़ेगी तो आज दिख रही विभिन्न प्रकार की सामाजिक समस्याओं को दूर होते देर नहीं लगेगी । यह विश्वविद्यालय जहाँ विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार सहज ही दिए जा रहे हैं, इन जैसी संस्थाओं की समाज को बढ़ी आवश्यकता है । यह उद़गार दिनांक 4-12-2009 को देसंविवि में सम्पन्न तृतीय दीक्षान्त समारोह में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती मार्ग्रेट आल्वा ने वयक्त किए । उत्तराखण्ड को पर्यटन की दृष्टि से धरती का स्वर्ग बताते हुए उन्होंने देसंविवि से प्रदेश में Spiritual tourism, Herbal tourism & Adventure tourism पर आधारित विभिन्न कोर्स तथा विशेष अभियान चलाकर प्रान्त को टूरिज्म के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील की ।
देसंविवि में सम्पन्न तृतीय दीक्षान्त समारोह में 53 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि से नवाज़ा गया ।दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत 3400 छात्र-छात्राओं को उनके प्रमाण पत्र एवं डिप्लोमा देने के अलावा पी.जी के 348, ग्रेजुएट स्तर पर 105, पी.जी. डिप्लोमा के 117 तथा सर्टीफिकेट कोर्स के 462 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
2007-09 में विषयवार सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में एम.ए.- व्यावहारिक योग एवं मानव उत्कर्ष के जयपाल सिंह राजपूत, एमएससी- योग विज्ञान एवं समग्र स्वास्थ्य के हिमाद्री साव, एमए. नैदानिक मनोविज्ञान की ऋचा पाण्डेय, एमए.- भारतीय संस्कृति एवं पर्यटन अध्ययन की छात्रा किरण तिवारी, एमए.- पत्रकारिता एवं जनसंचार की मेधा, पीजी डिप्लोमा पत्रकारिता एवं जनसंचार के भूपेन्द्र रतूड़ी तथा पीजी डिप्लोमा- मानव चेतना एवं योग चिकित्सा के छात्र अनुराग थे ।सभी को राज्यपाल ने स्वर्णपदक देकर सम्मानित किया ।
प्रदेश के शहरी विकास, गन्ना एवं पर्यटन मंत्री श्री मदन कौशिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल हुए । |
| |
Highlight
 |
| DSVV-IGNOU Distance Convergence program |
| |
|
 |
| Inauguration of International Yog Festival |
| |
|
 |
| Third Convocation |
| |
|
|
|