Home |About us |Academic |Student |Admission |Research |Distance Education |UGC Notification |
Campus News
Yoga Arogya Shivir at DSVV
13-6-2010
समग्र स्वास्थय के प्रति जागरुकता जरुरी- डॉ० चिन्मय पण्ड्या
देसंविवि परिसर में आयोजित किए गए नौ दिवसीय आरोग्य चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए स्कूल ऑफ योग एण्ड हेल्थ के निदेशक डॉ० चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि, वर्तमान में स्वास्थय समग्रता बेहद आवश्यक है । हमें शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक स्तर पर ध्यान देने की जरुरत है । इसके लिए उपासना, साधना व आराधना को संयुक्त रुप में लिया जाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि स्वस्थ जियें और लोगों को स्वस्थ जीने की प्रेरणा दें, यही योग आरोग्य कैंप का संदेश है ।
योग विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेश बर्णवाल ने बताया कि योग आरोग्य पॉलीक्लीनिक के अंतर्गत आयोजित शिविर में शुगर, हाई ब्लडप्रेशर, मोटापा, आर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के रोगियों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा रोग को समूल खत्म करने की चिकित्सा दी गई । पॉलीक्लीनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० ज्ञानेश्वर ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा की कुछ सीटिंग लेने के बाद ही रोगियों की वर्षों से चली आ रही दवाईयाँ न के बराबर रह गई ।कैंप में आए प्रतिभागी शान्तिकुन्ज में विवि के कुलाधिपति डॉ०प्रणव पण्ड्या एंव शान्तिकुन्ज अधिष्टात्री शैल जीजी से भी मिले और आर्शीवाद प्राप्त किया ।


Highlight
DSVV-IGNOU Distance Convergence program
Inauguration of International Yog Festival
Third Convocation
News