| |
|
|
|
|
| Campus News |
देसंविवि में रिसर्च एण्ड पब्लिकेशन सेल शुरु
13-6-2010 |
देसंविवि में रिसर्च एण्ड पब्लिकेशन सेल शुरु
शोध व शोध पत्र देते हैं विवि को नया आयाम - डॉ० प्रणव पण्ड्या
दिनांक १० जून २०१० को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में रिसर्च एण्ड पब्लिकेशन सेल के उद्द्याटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कुलाधिपति डॉ० प्रणव पण्ड्या ने कहा कि शोध व शोध पत्र किसी भी विवि को एक नया आयाम प्रदान करते हैं । उन्होंने कहा कि रिसर्च एण्ड पब्लिकेशन सेल विवि परिसर में शुरु हो जाने से विद्यार्थियों को अपना भविष्य संवारने में सहायता मिलेगी ।
कुलाधिपति ने कहा कि विवि में होने वाले अनुसंधान कार्यों को एक पुस्तक के रुप में प्रकाशित किया जाएगा । यह सभी कार्य नवस्थापित सेल में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आचार्यों के लिए उपलब्ध होंगे ।साथ ही परास्नातक स्तर पर होने वाली डिजर्टेशन भी 'रिसर्च पेपर' के रुप में प्रकाशित कराई जायेंगी । माननीय कुलाधिपति ने 'योग के प्रयोग्' शीर्षक से रिसर्च जनरल तैयार करने की अपेक्षा विभाग से की ।विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेश बर्णवाल ने बताया कि विभाग ने केन्द्र सरकार के आयुष विभाग व आईसीएमआर से मिलकर विभिन्न शोधों का प्रकाशन करने की योजना बनाई है ।पॉलीक्लीनिक के मुख्य समन्वयक डॉ० कामाख्या कुमार ने बताया कि सेल से विवि के विभिन्न विभागों के शिक्षकों की लिखी पुस्तकों को भी प्रकाशित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि शोधपरक सामग्री प्राथमिकता के साथ इसमें शामिल होगी तथा योग विभाग से लगभग ५० शोध प्रकाशन के लिए तैयार हैं ।प्रकाशन कार्य सुचारु रुप से करने के लिए एक 'सम्पादक मण्डल गठित किया गया है । मण्डल के मुख्य सम्पादक डॉ चिन्मय पण्ड्या होंगे । सीनियर टीम में डॉ० सुरेश बर्णवाल, डॉ० कामाख्या कुमार, डॉ० वन्दना श्रीवास्तव, डॉ० अजीत तिवारी व डॉ० हेमाद्री साव होंगे । |
| |
Highlight
 |
| DSVV-IGNOU Distance Convergence program |
| |
|
 |
| Inauguration of International Yog Festival |
| |
|
 |
| Third Convocation |
| |
|
|
|
|
News
|