Home |About us |Academic |Student |Admission |Research |Distance Education |UGC Notification |
Campus News
उचित मार्गदर्शन निर्धारित करता है बच्चों का भविष्य - डॉ० चिन्मय पण्ड्या
28-6-2010
उचित मार्गदर्शन निर्धारित करता है बच्चों का भविष्य - डॉ० चिन्मय पण्ड्या
दिनांक २३ जून को देसंविवि के आनन्दमयी हॉल में आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप को सम्बोधित करते हुए गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य कैलाश महाजन ने कहा कि तनाव रहित जीवन जीने के गुर सिखाने के उददेश्य से इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है । इसमें विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान आने वाली परेशानियों और गला काट प्रतिस्पर्धा से सकारात्मक सोच के साथ लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में तेजी से फैल रहे अवसाद व तनाव को रोकने के लिए 'योग' बेहद कारगर साबित हो रहा है ।देसंविवि की योग प्रवक्ता व वर्कशॉप की प्रशिक्षिका डॉ० चारु शर्मा ने बताया कि, बच्चों की सभी परेशानियों का हल योग विज्ञान में छिपा है, बस बच्चों में आत्मविश्वास जगाने के लिए उचित मार्गदर्शन देना जरुरी है । वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार की योग क्रियाओं, प्राणायाम व एक्यूप्रेशर पद्धति के माध्यम से आत्मविश्वासी बनने, स्वस्थ रहने व तनाव नियन्त्रण के व्यावहारिक गुर बताए गए । गायत्री विद्यापीठ के समर कैंप का समापन कार्यक्रम शान्तिकुन्ज परिसर में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि देसंविवि के स्कूल ऑफ योग एण्ड हेल्थ के निदेशक डॉ० चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि बच्चों में अनेक प्रतिभाएँ होती हैं । उन्हें विकसित करने के लिए उचित अवसर पर बच्चों को मार्गदर्शन देना बहुत जरुरी होता है ।
इस दौरान बच्चों को रचनात्मक व मौलिक प्रतिभाओं को उभारने के लिए कम्प्यूटर, वैदिक गणित, स्पोकन इंग्लिश, आर्ट, संगीत, अभिनय, नृत्य व खेल आदि का प्रशिक्षण दिया गया । साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए काम करने की प्रेरणा दी गई ।


Highlight
DSVV-IGNOU Distance Convergence program
Inauguration of International Yog Festival
Third Convocation
News