|
|
|
| Campus News |
Gyan Diksha Ceremony for New Students
9-7-2010 |
श्रेष्ठ मानवों की टास्क फोर्स तैयार करेगा देसंविवि : कुलाधिपति
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के १७वें ज्ञान दीक्षा समारोह को सम्बोधित करते हुए कुलाधिपति डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि विद्यार्थि को देव मानव बनाने के लिए वर्तमान में शिक्षा से अधिक विद्या की आवश्यकता है । शान्तिकुन्ज परिसर में आयोजित समारोह में कुलाधिपति ने कहा कि आज विश्व को श्रेष्ठ व देव मानवों की जरुरत है । समाज की इस आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से ही देव संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है । उन्होंने कहा कि विद्यार्थि का लक्ष्य विद्या अर्जित करना होना चाहिए । शिक्षा प्राप्त करने का उद्देश्य आज केवल मोटा पैकेज व उच्च पद प्राप्त करना भर रह गया है । देसंविवि से विद्या अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का यह दायित्व है कि वह समाज को इस प्रतिस्पर्धा से निकालें, साथ ही एक नई दिशा देने के लिए संकल्पित हों । विवि के विद्यार्थि देव मानव बन कर एक बार फिर सतयुगी वातावरण का निर्माण करें । उन्होंने कहा कि विवि के कुलपिता आचार्य श्रीराम शर्मा ने समाज को श्रेष्ठ मानव देने के उद्देश्य से देसंविवि की संकल्पना की थी । ऐसा विवि जो व्यक्ति को त्याग, तप, विनम्रता, समर्पण व आदर्शों की प्रतिमूर्ति बनाकर भारत को फिर से जगदगुरु का स्थान दिला सके । कुलपति डॉ एस. पी मिश्र ने सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत विवि परिवार के सदस्यों के रुप में किया और कहा कि, विवि के सभी छात्र-छात्राएं एक प्यार, स्नेह और सौजन्य के एक सूत्र में बंधकर रहेंगे । साथ में उन्होंने बताया कि, विवि में इस बार चार नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है - बीएड, जल संसाधन एवं नदी प्रबन्धन, ज्योतिष पीयूष व एडवांस डिप्लोमा इन एनिमेशन एण्ड विजुअल इफैक्ट । उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विवि परिसर में रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट की नई बिल्डिंग व दो नए ऑडीटोरियम शीघ्र तैयार हो जाएंगें ।
|
| |
Highlight
 |
| DSVV-IGNOU Distance Convergence program |
| |
|
 |
| Inauguration of International Yog Festival |
| |
|
 |
| Third Convocation |
| |
|
|
|