Home |About us |Academic |Student |Admission |Research |Distance Education |UGC Notification |
Highlight
Visit of Governor to dsvv
12-4-2009
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने कहा कि परिवर्तन के इस दौर में विद्यार्थी ही मजबबूत स्तम्भ बनकर राज्य-राष्ट्र को सुदृढ़ बना सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कमान थामनी होगी । उन्होंने इस मौके पर देसंविवि कुलाधिपति डा. प्रणव पण्ड्या द्धारा स्थापित डिवाइन इन्डिया यूथ एसोसियेसन(दिया) की मुक्त कंठ से सराहना की।

प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने कहा कि विद्यार्थी देश की मौलिक विचारधारा का सहारा लेकर आगे बढ़े,शोध कार्यों में अपने विषय पर मौलिक अनिसंधान करें,छात्र-छात्राएं अपने राष्ट्र ही नहिं बल्कि संम्पूर्ण विश्व में फैलकर भारतीय संस्कृति का प्रसार करें। उन्होंने कहा कि देसंविवि लीक से हटकर अनुकरणीय कार्य कर रहा है। उन्होंने राष्ट्र के उत्थान के प्रति जागरुक युवाओं की श्रृखंला इस विश्ववविद्यालय से निकालने का आह्वान किया। राज्यपाल ने स्वाधीनता संग्राम सैनानी, गायत्री परिवार के संस्थापक तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपिता युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य के तपोनिष्ट जीवन तथा व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण व समाज निर्माण के क्षेत्र में की गई उनकी सेवाओं को श्रद्धापूर्वक याद किया।


Highlight
DSVV-IGNOU Distance Convergence program
Inauguration of International Yog Festival
Third Convocation
News